MS Word में Student Resume Kaise Banaye 2022 में

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे की Student Resume Kaise Banaye, Resume Kaise Likhate Hain, MS Word Se Resume Kaise Banaye, Mobile Mein Student Resume Kaise Banaye, MS Word में Job & Interview Resume Kaise Banaye, ताकि किसी भी कंपनी में जॉब इंटरव्यू में कोई परेशानी न हो।
इस बात को तो आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि जॉब तथा इंटरव्यू के लिए Resume बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। जब हमें Resume की आवश्यकता पड़ती है तो हम किसी भी ई-मित्र या अपने दोस्त से (Student Resume Kaise Banaye) बनवाकर तैयार करवाते हैं। वर्तमान समय में हर प्रकार की जॉब तथा इंटरव्यू के लिए Resume की आवश्यकता पड़ती है। अगर आपका Resume देखने में अच्छा होगा तो आपकी जॉब लगने की उम्मीद बढ़ जाती हैं।
MS Word में Student Resume Kaise Banaye 2022 में –
Resume क्या होता हैं –
रिज्यूम में आपकी सारी पर्सनल जानकारी लिखी होती है लेकिन यह जानकारी छोटे-छोटे टुकड़ों में होती है। Resume में नाम, जन्मतिथि, गांव का नाम, शहर तथा शिक्षा, कार्य अनुभव और अपने शौक आदि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी लिखी होती है। किसी भी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए तथा नौकरी पाने के लिए रिज्यूम की आवश्यकता अधिक पड़ती है।
MS Word में Resume Kaise Banaye –
एमएस वर्ड में Resume बनाने के लिए आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा आप मोबाइल के माध्यम से भी रिज्यूम बना सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से एमएस वर्ड को इंस्टॉल करना होगा। वैसे तो इंटरनेट पर कई ऐसे एप्लीकेशन है जिनके माध्यम से आप कुछ ही मिनटों में (Student Resume Kaise Banaye) रिज्यूम बना सकते हैं।
सबसे अच्छा तथा बेहतरीन Resume एमएस वर्ड के द्वारा ही बनाया जा सकता है। प्रोफेशनल दिखने वाला रिज्यूम बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
बेहतरीन तथा प्रोफेशनल रिज्यूम बनाने का तरीका –
सबसे पहले अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में Microsoft Word File को ओपन करना करें। उसके बाद आपके सामने बिल्कुल नया इंटरफ़ेस ओपन होगा। इसमें आप Blank Document का उपयोग कर सकते हैं अन्यथा नीचे अपने अनुसार Resume Templates सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।
जब आप रिज्यूम टेंप्लेट सर्च करेंगे तो आपके सामने कई सारी टेंप्लेट दिखाई देंगे। उनमें से आपको बेहतरीन तथा प्रोफेशनल दिखने वाले Templates को डाउनलोड करना है। फिर अपने अनुसार Edit करके अपने लैपटॉप तथा कंप्यूटर में सेव कर लेना है।
Blank Document Templates का उपयोग करके Job & Interview Resume Kaise Banaye –
सबसे पहले आपको Blank Templates को सेलेक्ट करके ओपन करना है। फिर आपके सामने एमएस वर्ड में एक खाली पेज ओपन होगा। इसके बाद सबसे पहले आपको Templates Size को बदलना होगा। इसके लिए एमएस वर्ड में सबसे पहले Layout ऑप्शन पर क्लिक करना है तथा उसके बाद Size ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
इसमें आप अपने अनुसार Template की साइज खुद भी बदल सकते हैं। वैसे तो इंटरव्यू तथा जॉब के लिए रिज्यूम बनाने के लिए साइज A3 (29.7 cm ×42 cm) का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आप एमएस वर्ड में ही Resume Templates डाउनलोड कर सकते हैं और उनमें से अपनी पसंद के अनुसार किसी भी Templates का Resume बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
Templates – Blank Templates को सेलेक्ट करके ओपन करने के बाद सबसे पहले आपको Resume लिखना है तथा उसे Ctrl+E के माध्यम से पेज के Center में जोड़ देना है। याद रखें सबसे ऊपर आपको Resume ही लिखना है।
नाम तथा मोबाइल नंबर – उसके बाद अपना नाम तथा मोबाइल नंबर लिखे तथा कीबोर्ड में Enter क्लिक करें। अपने नाम व मोबाइल नंबर के नीचे ई-मेल आईडी लिखना बिल्कुल भी ना भूले।
पासपोर्ट साइज फोटो – फिर आपको दाईं तरफ अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो लगानी है। आपकी पासपोर्ट साइज फोटो बिल्कुल साफ होनी चाहिए। इसके लिए आप पहले से ही अपनी साफ-सुथरी फोटो को अच्छी तरह से एडिट तथा क्रॉप करके सेव कर ले।
शैक्षणिक योग्यता – इसके बाद आपको अपनी शिक्षा से संबंधित जैसे दसवीं पास, 12वीं पास तथा इसके अलावा किसी यूनिवर्सिटी से कोई डिग्री हासिल की है तो उन सब की जानकारी लिखनी होगी। आप चाहो तो कक्षा उत्तीर्ण करने की वर्ष तथा प्रतिशत अंक भी लिख सकते हैं। जहाँ पर आपने पढ़ाई की है, उसके बारे में बताना।
कार्य अनुभव – अब आपको कार्य अनुभव लिखना है। आप जो भी कार्य करने में सक्षम तथा अच्छी तरह से जानते हैं, उसके बारे में ही लिखे। जैसे अगर आपने पहले किसी कंपनी में नौकरी की है और क्या नौकरी की है उसके बारे में बताना। उस कंपनी में रहते हुए आपने क्या काम किया है? तथा किस काम के बारे में अधिक जानकारी है? आपको यह सब कार्य अनुभव में ही लिखना है।
शौक – इसके बाद आपको अपने शौक लिखने होंगे। जैसे आप क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, यात्रा करने तथा गाड़ी चलाने के शौकीन है, तो यह सब जानकारी अपने Hobbies वाले Sections में लिख सकते हैं।
उद्देश्य – जिस उद्देश्य हम किसी कंपनी में जॉब के लिए Apply करते हैं तथा उस कंपनी के लिए हमारे विचार क्या है? इसके बारे में Resume में लिखना बहुत जरूरी होता है।
व्यक्तिगत जानकारी – अब अंतिम चरण में आपको व्यक्तिगत संपूर्ण जानकारी देनी है। इसमें सबसे पहले आपको अपना नाम लिखना होगा तथा उसके बाद पिता का नाम, माता का नाम, गांव व शहर का नाम, जिले का नाम तथा राज्य आदि से संबंधित जानकारी लिखनी होगी।
Resume को लैपटॉप तथा कंप्यूटर में डाउनलोड व सेव कैसे करें –
जब आप अपना रिज्यूम बना कर तैयार कर लेते हैं तो उसे लैपटॉप में डाउनलोड कर सकते हैं। Resume को अपने लैपटॉप में सेव करने के लिए सबसे पहले आपको File ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपके सामने कई सारे नए ऑप्शन दिखाई देंगे उनमें से आपको Save As पर क्लिक कर देना है।
उसके बाद This PC पर क्लिक करना है और उसके बाद किस फोल्डर में आप अपने रिज्यूम को सेव करना चाहते हैं उस पर क्लिक दे। रिज्यूम को लैपटॉप में सेव करते समय आपके सामने दो मुख्य ऑप्शन दिखाई देंगे उनमें से पहला है File Name तथा दूसरा Save As Type।
File Name ऑप्शन के माध्यम से आप जो Resume सेव कर रहे हैं उसका नाम लिख सकते हैं या बदल सकते हैं। इसके अलावा दूसरे ऑप्शन में Save As Type यानी किस प्रकार से आप इसे रिज्यूम को सेव करना चाहते हैं। जैसे .docx, txt, xml, pdf उनमें से किसी एक का चयन करना है। उसके बाद Save बटन पर क्लिक कर देना है, तो इस तरह से आप अपने द्वारा बनाए गए Resume को अपने लैपटॉप तथा कंप्यूटर में आसानी से सेव कर सकते हैं।
वैसे बता दूं की Resume को आप पीडीएफ फाइल में ही सेव करें तो अच्छा है। क्योंकि पीडीएफ फाइल को आप व्हाट्सएप, ईमेल या अन्य किसी शेयर ऑप्शन के माध्यम से भेज सकते हैं।
इसके अलावा आपको बता दूं कि जब आप Resume बनाकर तैयार कर लेते हैं तो उसे Ctrl + S शॉर्ट Key के माध्यम से सेव कर सकते हैं। अगर आप इस तरह से सेव नहीं कर पाते हैं तो आपको सबसे पहले File ऑप्शन पर क्लिक करना है तथा उसके बाद Save बटन पर क्लिक कर देना है। फिर आप अपनी पसंद के फोल्डर में Resume को सेव कर सकते हैं।
दोस्तों अब आपका सवाल होगा की Student Resume Kaise Banaye तो आपको बता दूँ की Job & Interview Resume की तरह ही सभी प्रकार के Resume बनाये जाते हैं। बस आपको थोड़ा-सा बदलाव करना होता हैं, जो आप अपने अनुसार कर सकते हैं। Job & Interview Resume की तरह ही Student Resume बनाया जाता हैं।
दोस्तों इस लेख में मैंने आपको Resume क्या है तथा Student Resume Kaise Banaye, Resume कैसे बनाएं इसके बारे में विस्तार से बताया है। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि वे खुद अपने लैपटॉप के माध्यम से बेहतरीन तथा प्रोफेशनल Resume बना सके।
इन्हें भी पढ़े – Exness App Review Hindi | इससे Trading करके पैसे कैसे कमाए?
APK File क्या है ? इसे Mobile में Install कैसे करते है
One Comment