दिल को दुःख देने वाली | Very Sad Heart Touching Love Story In Hindi - यह प्रेम कहानी पढ़ने में फिल्मी नजर आएगी लेकिन बहुत हार्ट टचिंग सैड लव स्टोरी है। मुझे उम्मीद है कि इस लवस्टोरी को पढ़कर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। इस कहानी में अभिषेक नाम का लड़का अपने एक कॉलेज की एक लड़की भावना से प्यार करता है तो चलिए आपके साथ पढ़कर पता करते हैं कि दोनों एक दूसरे का साथ कब तक निभाते हैं।
दिल को दुःख देने वाली | Very Sad Heart Touching Love Story In Hindi -
कॉलेज का समय चल रहा था। अभिषेक कॉलेज में पढ़ाई करता है। कॉलेज की पढ़ाई के समय अभिषेक और भावना की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई। अभिषेक भावना को पसंद करने लगा था और वह लड़की भी अभिषेक को पसंद करती थी। लेकिन दोनों एक दूसरे को बताने से डरते थे। एक दिन अभिषेक ने भावना को प्रपोज कर ही दिया। उस दिन के बाद दोनों हमेशा एक साथ रहने लगे। Very Sad Heart Touching Love Story
कॉलेज की पढ़ाई खत्म होने तक दोनों ने खूब रोमांस किया था। भावना और अभिषेक एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। अभिषेक कुछ ही दिनों में नौकरी ढूंढ लेता है ताकि भावना के परिवार वालों से शादी की बातचीत की जा सके। इधर भावना के घर वाले शादी के लिए लड़का तलाश रहे थे। अभिषेक की नौकरी लगते ही भावना ने सोचा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन उन दोनों के किस्मत में कुछ और ही लिखा था।
अभिषेक दूसरे शहर में रहकर नौकरी कर रहा था। शाम के समय दोनों मोबाइल पर बातचीत किया करते थे। एक दिन भावना ने कॉल करके बताया कि उसकी शादी तय कर दी गई है। शादी की बात सुनकर अभिषेक पूरी तरह से घबरा गया था, तभी अभिषेक ने भाग कर शादी करने का फैसला लिया। अभिषेक की बातें सुनकर भावना ने भाग कर शादी करने से मना कर दिया। अभिषेक उस लड़की को समझा रहा था कि जो भी होगा देखा जाएगा। तुम उसकी चिंता मत करो। Very Sad Heart Touching Love Story
समय अपनी रफ्तार से अभिषेक के हाथों से निकल रहा था। अभिषेक को चिंता सता रही थी कि अगर मैंने उसके घर वालों से बात नहीं की तो भावना की शादी किसी और के साथ हो जाएगी। अगले दिन अभिषेक ऑफिस जाने की वजह सीधे भावना के घर पहुंच गया। जैसे ही घर के अंदर जाकर देखा तो काफी देर हो चुकी थी क्योंकि भावना का होने वाला पति वहां पर बैठा हुआ था। अंदर जाने के बाद पता चला कि भावना की शादी की तैयारियां चल रही है।
अभिषेक बिना कुछ सोचे समझे वापस बाहर आ गया और सामने एक दुकान पर बैठकर सिगरेट पीने लगा। कुछ देर बाद भावना के घर से उनके सभी रिश्तेदार चले गए थे। उसके बाद अभिषेक फिर से घर के अंदर गया और भावना के पिता जी से बात करने लगा। अभिषेक ने भावना के पिताजी को सब कुछ बता दिया था लेकिन पिताजी ने यह कहकर मना कर दिया कि अब काफी देर हो चुकी है। Very Sad Heart Touching Love Story
अभिषेक - अंकल! मैं और भावना एक दूसरे से बहुत प्यार करते है। हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं। इतनी बात सुनने के बाद भावना के पिताजी ने अभिषेक को धक्का मार कर घर से बाहर निकाल दिया। अभिषेक घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा हुआ था, तभी पीछे से भावना और उसकी मां आ गई। भावना की मां अभिषेक को पहले से ही जानती थी।
भावना की मां ने अभिषेक को गाड़ी में बैठाया और समझाया कि - भावना की शादी तय हो चुकी है, तुम यहां से चले जाओ। तुमने आने में काफी देर लगा दी।
अभिषेक - लेकिन आंटी! अगर मेरी और भावना की शादी नहीं हुई तो मैं जीते जी मर जाऊंगा। इधर भावना भी गाड़ी में बैठकर रो रही थी। काफी कोशिश करने के बाद भावना की मां शादी के लिए मान गई लेकिन उन सबके सामने एक चुनौती थी। क्योंकि भावना की शादी किसी दूसरे लड़के के साथ तय कर दी गई है। Heart Touching Sad Love Story
अब अभिषेक का डर काफी खत्म हो चुका था क्योंकि भावना की मां उन दोनों का साथ दे रही थी। भावना की मां ने प्लान बनाया कि तुम दोनों कोर्ट मैरिज कर लो। अगले दिन अभिषेक जल्दी तैयार होकर भावना को कॉल करके उनके घर के पास एक रेस्टोरेंट में आने के लिए कहता है। कुछ ही देर बाद भावना अपनी गाड़ी लेकर रेस्टोरेंट पहुंच जाती है लेकिन वहां पर अभिषेक नहीं दिखाई देता है। तभी मैं अभिषेक को कॉल करती है, इधर अभिषेक अपनी बाइक से रेस्टोरेंट्स जा रहा था।
जैसे ही अभिषेक के मोबाइल पर कॉल की रिंगटोन बजती है तो वह अपनी जेब से मोबाइल निकालता है और भावना से बातें करने लगता है। इन्हीं बातों के दौरान अभिषेक की बाइक का एक्सीडेंट हो जाता है और एक्सीडेंट इतना खतरनाक हुआ कि मानो किसी गाड़ी का टायर फटा हो। अभिषेक का मोबाइल छूट कर रोड पर जा गिरा और वह भी सड़क के किनारे पर जा गिरा। अभिषेक को काफी चोटें आई थी और सिर में चोट लगने की वजह से वह बेहोश हो गया। Very Sad Heart Touching Love Story
इधर भावना फोन पर हेलो हेलो किए जा रहे थे लेकिन उसे किसी भी प्रकार का कोई जवाब नहीं मिल रहा था। थोड़ी ही देर में वहां पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन कोई भी अभिषेक को हॉस्पिटल ले जाने की बात नहीं कर रहा था। तभी एक लड़की भीड़ से निकलकर अभिषेक को अपनी गाड़ी में डालकर हॉस्पिटल ले जाती हैं। इधर अभिषेक का इलाज चल रहा था। लगभग तीन-चार घंटे बाद अभिषेक को होश आया, तब उसने देखा कि उसके हाथ, पैर और सिर पर काफी चोट आई है।
अभिषेक को अपनी गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाने वाली और कोई भी नहीं अभिषेक की छोटी बहन थी जो किसी काम की वजह से बाजार आई हुई थी। भावना को इस घटना के बारे में किसी भी प्रकार का कोई पता नहीं था। वह अभिषेक से नाराज होकर वापस अपने घर चली जाती है। काफी चोट लगने की वजह से अभिषेक को ठीक होने में लगभग एक माह का वक्त लगा। Very Sad Heart Touching Love Story
एक माह में अभिषेक की जिंदगी का सपना टूट कर बिखर चुका था। अभिषेक के समय पर नहीं पहुंचने की वजह से भावना की शादी पहुंच चुकी थी और इधर अभिषेक को नौकरी से निकाल दिया था। अभिषेक जैसे ही ठीक हुआ वह भावना के घर पहुंचा तो पता चला कि भावना की शादी हो चुकी है। अभिषेक भावना से मिलना चाहता था, इसलिए उसने भावना की मां से उसके नंबर लिए और वहां से चला गया।
बाहर निकल कर अभिषेक ने भावना को कॉल किया और अभिषेक ने जैसे ही हैलो किया। भावना उसकी आवाज को पहचान गई थी। अभिषेक सारे घटनाक्रम के बारे में उसे बताया लेकिन भावना को यकीन नहीं हो रहा था। अभिषेक ने भावना से मिलने की जिद की लेकिन उसने मिलने से इनकार कर दिया। धीरे-धीरे अभिषेक ने भावना के घर के बारे में भी पता कर लिया और एक दिन मौका देख कर उसके घर चला गया। Very Sad Heart Touching Love Story
उस दिन भावना के घर पर कोई भी नहीं था क्योंकि उसका पति किसी काम के लिए दूसरे शहर गया हुआ था। अभिषेक में दरवाजे पर घंटी बजाई कुछ ही देर बाद भावना दरवाजा खोलती है तो देखती है कि सामने अभिषेक खड़ा हुआ था। अभिषेक के हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ था क्योंकि अभी एक्सीडेंट हुए एक ही महीना हुआ था। अभिषेक को इस हालत में देखकर भावना के आंखों में आंसू आ गए।
अभिषेक ने भावना को गले से लगा लिया और दोनों रोने लगे। थोड़ी देर के लिए दोनों अंदर बैठकर बातचीत करते हैं। अभिषेक ने भावना को अपने साथ ले जाने की बहुत जिद की लेकिन समाज के डर से भावना ने साथ आने से मना कर दिया। अभिषेक की जिंदगी में एक्सीडेंट वाला दिन एक ऐसा मोड़ लेकर आया जिसने सब कुछ बिखेर कर रख दिया। जब अभिषेक उस दिन को याद करता है तो उसकी आंखों से आंसू निकल आते हैं। Very Sad Heart Touching Love Story
यह भी पढ़ें - मेरी पहली मोहब्बत - Romantic School love Story In Hindi 2022
2 Comments
Love you
ReplyDeleteGood
ReplyDeletePost a Comment